खबर शेयर करें 👉

द्वितीय इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर ओपन चैस टूर्नामेंट के ए वर्ग व राजस्थान समर कप रेटिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा ।
28 जून से 05 जुलाई तक मदुरै में आयोजित द्वितीय इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर ओपन चैस टूर्नामेंट के ए वर्ग में पौड़ी के सार्थक रावत ने 10 चक्रों में 6 अंक बनाकर कर शानदार प्रदर्शन किया। सार्थक ने 2 इंटरनेशनल मास्टरों को हराया और 1 महिला इंटरनेशनल मास्टर व 1 चैस मास्टर से ड्रॉ खेला। अपने वर्ग में सार्थक ने तीस हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं 26 से 30 जून तक राजस्थान उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड के नीरज साह व राजेंद्र राणा अपनी अपनी कैटेगरी में 11 वे वह 13 वें  स्थान पर रहे । उत्तराखंड के हरनीध सिंह 4.5 अंक बनाकर अपनी कैटेगरी में 12 वें स्थान पर रहे । प्रतियोगिता 9 चक्रों में खेली जानी थी जो कि राजस्थान की स्थितियों को देखते हुए 7 चक्रों के बाद (29 जून) को समाप्त कर दी गई । नीरज साह व राजेंद्र राणा दोनों ने अपनी केटेगरी में 5-5 अंक बनाए इसके अलावा प्रत्यूष फुलारा, दिव्यांशु क्वात्रा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ।
इस शानदार प्रदर्शन पर इन खिलाड़ियों को राज्य शतरंज संघ के सचिव संजीव चौधरी, नैनीताल जिला शतरंज संघ सचिव ईश्वर दत्त तिवारी, दीपक पाल, रवि रावत, समित टिक्कू द्वारा बधाई दी गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page