खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को मल्लीताल में बाइक के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर लोहे के गेट से टकरा गई । जिससे बाइक
सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आ गई। घायल व्यक्ति को परिजनों द्वारा बीडी पांडे चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल आवागढ़ कंपाउंड निवासी युसूफ खान  (55)  केटीएम बाइक से
घर से नीचे आ रहे थे तभी उनकी बाइक के ब्रेक फेल हो गए और बाइक अनियंत्रित होकर
लोहे के गेट से टकरा गई जिसमें युसूफ घायल हो गये । जिन्हे परिजनों द्वारा
बीडी पांडे अस्पताल लाया गया । उन के सिर में काफी चोट थी । उनका
अस्पताल में सिटी स्कैन किया गया । जिस के बाद डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने  उन्हें हायर सेंटर रेफर
कर दिया ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page