खबर शेयर करें 👉
हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड एई भर्ती) का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द हो गई थी, जिसका दोबारा आयोजन 13 से 18 अगस्त के बीच हुआ था।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, एई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2021 में निकाल था। इस परीक्षा व परिणाम को आयोग ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 13 से 18 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा कराई गई थी । इन सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 7 नवम्बर को होगा ।

You cannot copy content of this page