खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति
योजनाओं हेतु संस्थान के प्रमुख और नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण किया जाना है ।

 

मुख्य विकास अधिकारी अशोक
कुमार पाण्डे ने बताया कि भारत सरकार के माध्यम से छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्यापन हेतु अधिकृत अधिकारियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://scholarship.gov.in पर योजनावार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों संस्थान के प्रमुख और संस्थान के नोडल अधिकारियों बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं।जिसमें जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालय/संस्थानों को वर्ष 2022-2023
अनुसूचित,पिछड़ी जाति,जनजाति,दिव्यांग आदि वर्ग की छात्रवृत्ति प्रकिया को पूरा करने के लिए नैनीताल जिले में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ALSO READ:  मॉलरोड के सामने नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

 

 

जिसमें 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल, 20 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी, 21 को एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी,22 और 23 को खंड शिक्षा कार्यालय विकासखंड रामनगर और
24 से 26 तक समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।बताया कि निर्धारित तिथि और संस्थान का AISHE, UDISE, NCVT, SCVT, कोड और INO का आधार कार्ड आदि प्रणाम पत्र लाना अनिवार्य है।

ALSO READ:  वीडियो -: श्री मां नयना देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोले गए निकास द्वार ।

 

You missed

You cannot copy content of this page