खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है । उन्होंने आज तल्लीताल बाजार में जनसम्पर्क किया । जबकि विगत दिवस उन्होंने मल्लीताल बाजार में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया ।

     भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य आज दोपहर में तल्लीताल बाजार पहुंची और उन्होंने सभी व्यापारियों से सम्पर्क कर उनसे सहयोग की अपील की । इस दौरान स्थानीय जनता व व्यापारियों के समर्थन से वे खुश नजर आई । सरिता आर्य के साथ नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाकिशन पोखरिया, महिला मोर्चा की जीवंती भट्ट,रीना मेहरा सहित बड़ी संख्या में अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page