खबर शेयर करें 👉

कांग्रेस प्रत्याशी भंडारी ने हैड़ाखान, रौसिल, ओखलढुंगा में घर-घर से मांगे वोट

भीमताल। कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी ने मंगलवार को समर्थकों के साथ भीमताल ब्लॉक के हैड़ाखान, रौसिल, ओखलढुंगा, लुगड़ क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करायेंगे। उन्होंने कहा उनके द्वारा अपने कार्यकाल में हैड़ाखान में पालीटेक्निक व आईटीआई की घोषणा करायी गई थी लेकिन सत्ता परिवर्तन के चलते भाजपा ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। वह जीते तो उनके कार्यकाल के दौरान रुके सभी कार्यों को पूरा करायेंगे। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, केडी रूबाली, कुंदन सिंह, हेम भट्ट समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

 

You missed

You cannot copy content of this page