खबर शेयर करें 👉

सरिता ने कहा भाजपा ही कर सकती है उत्तराखण्ड का विकास।

नैनीताल।खराब मौसम के बावजूद भाजपा प्रत्याशी सरिता व कार्यकर्ताओं ने कोटाबाग ब्लॉक में घर घर प्रचार कर वोट मांगे । शुक्रवार को मौसम काफी खराब रहा  । इसके बावजूद जहां एक तरफ कार्यकर्ताओं ने घर घर प्रचार की कमान संभाली है वही शुक्रवार को सरिता आर्य ने थपलिया, तलिया, स्यात, गोतिया, गांजा पांडेय गांव, बेल नायसिला क्षेत्रों मे संपर्क कर वोट मांगे । कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की रोज नयी इबारत लिख रहा है जो सराहनीय है । उन्होंने जनता से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, खुशाल सिंह बिष्ट, पूरन, विनोद कुमार, लाल सिंह, हेम बहुखंडी, राजेश सिंह, कुंदन सिंह, यशपाल सिंह, खीम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page