खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  भारी हिमपात के बाद नैनीताल के अधिकांश हिस्सों में आज तीसरे दिन दोपहर तक बिजली पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है ।   यहां आज सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है ।किंतु ऊंचाई वाले हिस्सों के  पैदल मार्ग बर्फ से ढके होने से लोग घरों कैद हैं ।  लोक निर्माण विभाग द्वारा आज सुबह से ही सड़कों में नमक डालजर व जे सी बी लगाकर माल रोड सहित मुख्य मार्ग से बर्फ हटा दी है जिससे शहर में दो दिन से फंसे पर्यटक लौट गए हैं । लेकिन यहां आ रहे पर्यटकों के वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया जा रहा है । इसके बावजूद पर्यटक कई किमी पैदल चलकर हिमपात देखने नैनीताल पहुंचने लगे हैं ।

ALSO READ:  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का नैनीताल में जोरदार स्वागत: विकास कार्यों के लिए सौंपा ज्ञापन, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का भरा दम,

शहर के अधिकांश हिस्सों में आज तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई हैं  यहां जगह जगह बिजली के तार टूटकर जमीन नें बिछे हैं । हालांकि निचले इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। सड़कों में दो दिन से फंसे वाहनों को निकालने में आज पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी है । इस प्रकार अब नैनीताल का जनजीवन धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा है ।

You missed

You cannot copy content of this page