खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा देवीधुरा में आयोजित खुली बैठक में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

बैठक में पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रेमलता बर्गली और पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे ने डॉ. आर्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

 

इस दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर संकल्पित है।

ALSO READ:  वन महोत्सव --: टांकी बैंड में हुआ वृक्षारोपण,सभासद लता दफौटी थी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ।

 

​इस महत्वपूर्ण बैठक में विकास योजनाओं की जानकारी लेने और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा सिंह, गोपाल मेहरा, हेम सिंह, प्रेम सिंह, हीरू मेहरा, मंजू, कमला बिष्ट, पुष्पा देवी, रेखा देवी, दीपा देवी, हेमा मेहरा, ज्योति जलाल और बसंती देवी आदि मुख्य थे।

ALSO READ:  राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर व मोहन पाठक के दर्जा मंत्री बनने पर 6 जुलाई को नैनीताल में होगा सम्मान,राज्य आंदोलनकारियों ने शुरू की तैयारी,

 

 

बैठक में ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी एकजुटता प्रकट की।

 

उन्होंने नैनीताल विधानसभा के पटवाडांगर में धनीराम, ओम प्रकाश,गोपाल चन्द्र,हेम प्रकाश, नारायण सिंह,बच्ची सिंह से मुलाकात की ।

डॉ.भुवन चंद्र देवीधुरा गाँव निवासी पूरन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास भी गए और जहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया।

You missed

You cannot copy content of this page