खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नैनीताल डॉ. भुवन चंद्र आर्य नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लाक के बादरकोट धनिया कोट में जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की जिसमें पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह पिनारी, मोहन जलाल, उत्तम जलाल , राजाराम, कैलाश राम, अनूप सिंह, गुसाई राम, गोपाल सिंह पनौरा, दान सिंह जलाल आदि लोग थे ।
  इसके बाद उन्होंने तल्लागाव ऊंचाकोट में जनसंपर्क किया । जहां ग्राम प्रधान रैखोली आनन्द सिंह, प्रकाश चन्द्र, पूर्व प्रधान तल्लागाव ऊचाकोट, नंदन लाल वर्मा, पूरन चन्द्र, मोहन सिंह मेहरा आदि लोगों से मुलाकात की एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की।
  डॉ. भुवन आर्य ने आज ही सिमलखा गांव का दौरा किया एवं सरकार की नीतियों के बारे में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की । इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष पूरन भंडारी, मुकेश बोरा, विरेन्द्र भंडारी ,राजू जीना, बसंती देवी, राकेश भंडारी,ममता बोरा आदि शामिल थे ।
  मंगलवार को ही डॉ.भुवन आर्य ओढ़ा बासकोट पहुंचे । जहां नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कु. मीनाक्षी टम्टा एवं डीएसबी परिसर नैनीताल की छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर  डॉ.आर्य का स्वागत किया एवं बुजुर्ग लोगों ने आशीर्वाद दिया ।
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

You missed

You cannot copy content of this page