खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न ग्रामसभाओं का धुआंधार दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रातीघाट, जाख, खैरनी, चापड़, जोशीखोला डाभर और हल्सू आदि क्षेत्रों में जाकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ डॉ. आर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।


​पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्राम प्रधानों और सरपंचों के साथ मिलकर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया। बेतालघाट के हल्यानी में ग्राम प्रधान महिपाल सिंह तथा घघरेती में सरपंच मदन सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए गए। डॉ. आर्य ने लोगों से इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की ताकि क्षेत्र को आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाया जा सके।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

 


​अपने भ्रमण के दौरान डॉ. आर्य ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवाद किया। हल्सू में उन्होंने पूजा देवी के आवास पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में महिलाओं की आजीविका और उनके सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, डॉ. आर्य ने हल्यानी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘हरज्यू की धूनी’ में आयोजित भंडारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

 

​इस पूरे दौरे के दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दीपा मेहरा, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, चंदन सिंह नेगी, आनंद सिंह, रविन्द्र सिंह, बालकिशन, प्रकाश आर्य, धर्मेंद्र पुरी, आनंद बल्लभ, कृपाल दत्त जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी, शिवराज सिंह, जगत सिंह, धन सिंह, खुशाल सिंह, हीरा सिंह, ध्यान सिंह, फकीर चंद, देवी राम, कैलाश चंद्र, प्रेम सिंह, प्रमोद, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह, कमला देवी, बिमला देवी, खीम सिंह, गीता देवी, भगवती मेहरा, आशा मेहरा, पदमा बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे और डॉ. आर्य का जोरदार स्वागत किया।

You missed

You cannot copy content of this page