नैनीताल। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आशीर्वाद विमेंस क्लब द्वारा शुक्रवार को आलू खेत क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत के मार्ग निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत आलू खेत के विभिन्न स्थानों में बांज, देवदार, उतीस, पुतली, पागर और खरस्यू प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के साथ-साथ उपस्थित सदस्यों को प्रत्येक पौधे के वैज्ञानिक तथ्यों और उनके आध्यात्मिक महत्व के बारे में बेहद रोचक व सार्थक तरीके से जानकारी दी गई, जिससे लोग प्रकृति से और गहराई से जुड़ सकें।
इस कार्य में आशीर्वाद विमेंस क्लब की ओर से शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, गीता साह, रेखा त्रिवेदी, मोनिका साह, मानसी गर्ग, नीलू एलहेनस, वर्षाअंजलि श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट मीनू शर्मा, शिखा रावत सहित कई सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर क्लब के सभी सदस्यों ने मार्गदर्शक यशपाल रावत का आभार जताया। साथ ही, इस अभियान के लिए पौधे उपलब्ध कराने वाले अजय कुमार के सौजन्य के लिए भी क्लब द्वारा उनका विशेष धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।


