खबर शेयर करें 👉

गरमपानी। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्या ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पाड़ली, भुना रातिघाट, धनियाकोट, तिवाड़ी गांव और गजार में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 

जनसंपर्क के दौरान गोपाल चंद्र भवाली (ग्राम प्रधान), राकेश रावत (उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), हिमांशु जोशी (ग्राम प्रधान), विनोद जोशी, शेर सिंह जलाल और कैलाश पंत सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

​डॉ. आर्या ने क्षेत्र की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने खैरना गरमपानी में सिलाई प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही, ग्राम छड़ा में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक लेते हुए उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रमों में उप ग्रामप्रधान दीपा बिष्ट, ममता बिष्ट, रेखा बिष्ट, माया देवी और कुमारी चित्रा मेहरा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

ALSO READ:  सड़क हादसा -: लमगड़ा के पास कार खाई में गिरी,4लोगों की दर्दनाक मौत ।

 


​क्षेत्रीय विकास और जनसंवाद को गति देते हुए डॉ. आर्या ने ग्राम सभा मझेडा में बैठक को संबोधित किया, जिसमें रोशन लाल, हंसा राम और खयाली राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसके अलावा, उन्होंने बसगाव ग्रामसभा और घोडियाहल्सू गांव में डोर-टू-डोर (घर-घर) जाकर लोगों से सीधा संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने बसगाव के ग्राम प्रधान दयाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार, अनूप नेगी और घोडियाहल्सू की रेवती देवी, चिंता राम व जगमोहन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों से मिलकर सरकार की नीतियों पर चर्चा की और उनका समर्थन मांगा।

ALSO READ:  श्रीराम सेवक सभा नैनीताल में सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला की तालीम शुरू हुई,

 

 

​जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच डॉ. भुवन चंद्र आर्या ने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन भी किया। वे भाजपा नेता रोहित अग्रवाल के आवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोहित अग्रवाल की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। डॉ. आर्या ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

You missed

You cannot copy content of this page