खबर शेयर करें 👉

​नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य के नेतृत्व में नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डॉ. आर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंगोली, नलनी, जलाल गांव और अतिदुर्गम क्षेत्र रौखड़ का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

 

मंगोली में विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

​मंगोली में आयोजित जनसंपर्क और शक्ति केंद्र की बैठक में डॉ. भुवन चंद्र आर्य के साथ ग्राम प्रधान व शक्ति केंद्र प्रभारी हेम बहुखंडी, जिला किसान मोर्चा सदस्य कुंदन सिंह अधिकारी, बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह अधिकारी, और मंगोली के बूथ अध्यक्ष चंदन कनवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नेताओं ने पूर्व प्रधान पूरन सिंह अधिकारी, पूर्व प्रधान बच्ची सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी, नारायण सिंह और नरेश सिंह सहित अनेक ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसी कड़ी में नलनी क्षेत्र में डॉ. आर्य ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, समूह अध्यक्ष बिमला अधिकारी, कांति बिष्ट और तुलसी देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

ALSO READ:  नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

 

​अभियान के अगले चरण में भाजपा नेताओं ने भीमताल ब्लॉक के अतिदुर्गम क्षेत्र ग्रामसभा रौखड़ का रुख किया। यहाँ डॉ. भुवन चंद्र आर्य, योगेश्वर सिंह जीना, हेम बहुखंडी और बूथ अध्यक्षों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की और फिर पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह जीना, शिव सिंह जीना व राम सिंह जीना के साथ मिलकर घर-घर (डोर-टू-डोर) जनसंपर्क किया। इस दौरान उप ग्राम प्रधान पूरन सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, बाला दत्त, मुन्नी देवी और डोली बिष्ट सहित अनेक ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. आर्य ने रौखड़ के दुर्गम इलाकों में वृहद पौधारोपण किया और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने व पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार पौधे भी वितरित किए।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, कई समस्याओं पर हुई चर्चा,

​दौरे के अंतिम चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने जलाल गांव में सघन जनसंपर्क कर स्थानीय जनता से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जलाल गांव के ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, राहुल, घनश्याम, प्रेमानंद पंत, देवदत्त पंत और जानकी देवी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की विकास नीतियों की सराहना की ।

You cannot copy content of this page