खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल ताईक्वांडो क्लब द्वारा गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय ‘इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नैनीताल, उधमसिंह नगर और बरेली के 25 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने 26 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण और 15 रजत पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही ‘बेस्ट डिसिप्लिन’ का अवार्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा, आर्यमन विक्रम बिड़ला मंदिर इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी ने 15 स्वर्ण और 10 रजत पदक के साथ तीसरा स्थान पाया, जबकि सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम की टीम चौथे स्थान पर रही।
​प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि, उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य स्थाई अधिवक्ता  चंद्रशेखर सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि, छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जाट  द्वारा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को भव्य ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। अंत में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष व आयोजक सचिव विश्वकेतु वैद्य और आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता को निष्पक्ष व सफल बनाने के लिए सभी स्कूलों के खेल प्रशिक्षकों, रेफरी पैनल और गोवर्धन हॉल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अतिथि दुर्गा मेहता, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, महासचिव डॉ मनोज सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, अमिता साह, सोनू बिष्ट, अनिल जोशी, मारुति साह अध्यक्ष तल्लीताल बाजार,  सभासद गज़ाला कमाल, आनंद बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, बहादुर सिंह रौतेला, गिरीश कश्मीरा, पृथ्वीराज किरौला, लीला बिष्ट, पुन्या यादव, संतोष किरौला, साइंटिस्ट कुंतल मिश्रा, नीलम पंवार, जीवन पाण्डे, सौरभ, डॉ इकरम सिद्धू आदि मौजूद थे ।
आयोजन में सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, योगेंद्र योगी, विभोर भट्ट, गोविंद प्रसाद, राकेश, मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट , सिद्धार्थ, सागर सिंह अधिकारी, लक्ष्य  अधिकारी आदि जुटे थे । प्रतियोगिता में मंच का संचालन श्री दीपक कुमार (भोलू) सुश्री गूंजा बिष्ट ने किया।

You missed

You cannot copy content of this page