नैनीताल। मल्लीताल शेरवानी स्थित शिव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही रुद्री पाठ,भजन कीर्तन का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की ।
सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद लता दफौटी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया । मुख्य यजमान गोपाल सिंह दफौटी व लता दफौटी रहे । धार्मिक अनुष्ठान पंडित महेश चंद्र भट्ट आदि द्वारा सम्पन्न कराए गए ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, नारायणनगर वार्ड के सभासद भगवत रावत,भाजपा नेता अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट, तारा बोरा,अमिता साह सहित नगर पालिका के अधिकांश सभासद शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए ।
इस धार्मिक अनुष्ठान से रविवार को शेरवानी क्षेत्र में भक्तिपूर्ण माहौल रहा । इस मौके पर प्रसाद वितरण शाम तक जारी था ।


