खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण इलाकों और शिक्षण संस्थानों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ज्योलिकोट गांजा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, जिनमें खीमानंद जोशी, ललित, देवी दत्त, विशन सिंह, मोहन आर्या, भानु भट्ट और हरीश पाठक समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

ALSO READ:  लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: गैलेक्सी एफसी और आयारपाटा ने दर्ज की शानदार जीत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि ।


​अभियान के अगले चरण में डॉ. आर्य ने क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का रुख किया और वहां कार्यरत शिक्षक वर्ग से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों को जाना। उन्होंने हिमालया एकेडमी स्कूल, ज्योलिकोट गांजा का दौरा कर दीपा जीना, कुमारी लता शाह, कु. सरिता, कृष्णा, मोनिका मिश्रा, योगेश, कीर्ति जोशी, ममता मिश्रा, बीना बिष्ट और सुमन नेगी जैसी शिक्षिकाओं व स्टाफ से संवाद किया। इसके साथ ही भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मिशन स्कूल ज्योलिकोट में भी उन्होंने प्रधानाध्यापक सहित मनोज जोशी, कविता आर्या, रोशनी और दीपा से भेंट कर शिक्षा व्यवस्था और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

 

​संगठन के इस जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा बेलवा खान पहुंचे। बेलवा खान में आयोजित बैठक और जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहाँ उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति से संवाद करते हुए भावना, पुष्पा आर्य, ममता आर्य और पुष्प कला सहित कई ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओं को सुना, जिसके त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

You missed

You cannot copy content of this page