खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरिताताल, खुर्पाताल,ख़मारी आदि गांवों में पहुँचकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। डॉ. आर्य ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की बात कही।

 

​1–: विभिन्न बैठकों में उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़-:

​क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयोजित की गई बैठकों में भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। खुर्पाताल में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान श्रीमती हंसी देवी, भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष  विजय गोस्वामी, श्रीमती मंजू देवी,  अनिल कनवाल,  रमेश पांडे,  खीम राम,  जीवन सिंह नेगी,  विनोद कुमार,  सुरेन्द्र बिष्ट, रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  आदेश -: कुमाऊं मंडल में एलटी संवर्ग के शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, दो सप्ताह में मांगी आपत्तियां,

 

2–: सरियाताल में जनसंपर्क के दौरान सहकारिता अध्यक्ष श्रीमती नंदी बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, वंशीधर सिंह, उज्जवल बिष्ट, अमन, अतुल, शशांक, दीपक बिष्ट, मोती सिंह कठैत और चंदन कनवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. आर्य का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

​3 -: खमारी ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद -:

​इसी कड़ी में भीमताल ब्लॉक की ख़मारी ग्राम सभा में भी एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी कमान ग्राम प्रधान हेम बहुगुंडी ने संभाली। इस बैठक में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र प्रसाद बुढलाकोटी, शेखर चंद्र पांडे, मोती सिंह कठायत, कृष्णा नंद ध्यानी, खष्टी बुढलाकोटी, नीमा बुढलाकोटी, उमा बुढलाकोटी, अन्नू पांडे, रमेश चंद्र ध्यानी, ललित पांडे, विक्रम पांडे, सूरज पाठक और अमित बुढलाकोटी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. आर्य ने सभी को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर शासन प्रशासन के माध्यम से समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page