नैनीताल।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शनिवार (23 मई 2026) को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा मझेडा एवं डोबा का भ्रमण किया और वहाँ आयोजित एक विशेष बैठक में ग्रामीण जनता को संबोधित किया।

डॉ. आर्य ने उपस्थित जनसमूह को केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
अपने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के ही चमड़िया गांव तथा रामगढ़ ब्लॉक के नैनी पुल और छडा क्षेत्र का भी रुख किया। इन क्षेत्रों में उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की नीतियों से अवगत कराया। बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। डॉ. आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस व्यापक जनसंपर्क अभियान और बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से हरी राम, विशन राम, त्रिलोक राम, दीवान राम, डूंगर राम, प्रकाश आर्य, पूर्व प्रधान धन सिंह, रमेश बिष्ट, संजय सुयाल, ललित मोहन, गोपाल ध्यानी, और शंख वादक दया किशन लोहनी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही, जिनमें राधा देवी, नीमा देवी, गीता देवी, रेखा देवी, रमा देवी, रेखा बिष्ट और लीला नेगी सहित प्रेम सिंह, चंदन सिंह व कैलाश राम जैसे कई प्रमुख ग्रामीण व कार्यकर्ता शामिल हुए।


