खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  नगर पालिका नैनीताल स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद और सभासद गज़ाला कमाल द्वारा शनिवार को रिक्शा स्टैंड मल्लीताल व नानक होटल माल रोड के समीप स्थित सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शौचालय के संचालन में कई अनियमिताएं सामने आईं।
  निरीक्षण में पाया गया कि शौचालय में केवल बाथरूम का उपयोग करने वाले लोगों से भी नियमों के विरुद्ध जाकर 10 रुपये का अवैध शुल्क वसूला जा रहा था, जो कि सरकारी नियमावली के पूरी तरह खिलाफ है। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य अध्यक्ष ने मौके पर ही मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नियमावली के अनुसार ही शुल्क लें और इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश व शुल्क तालिका शौचालय परिसर में लिखकर लगाएं, ताकि आम जनता से कोई अवैध वसूली न की जा सके।
​इसके साथ ही, निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर में लगी वेंडिंग मशीन  भी खराब स्थिति में पाई गई, जिससे उपयोगकर्ताओं को असुविधा हो रही थी। उन्होंने इस मशीन को जल्द से जल्द ठीक करवाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, आम जनता की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए शौचालय के संचालन के समय को भी बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि देर रात या सुबह जल्दी आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

You missed

You cannot copy content of this page