खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग/ गरमपानी/नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ब्लॉकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांव कुनखेत, वैली रिस्टार्ट, भूमियाधार, खूपी पड़ाव और बेलुवाखान आदि क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।

 

कोटाबाग के दूरस्थ गांव कुनखेत में जनसंपर्क के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान हेम चंद्र, रूप किशोर, पूरन चंद और वर्तमान प्रधान श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनसे डॉ. आर्य ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

 

​अपने दौरे के अगले चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने  नैनीताल के निकटवर्ती रूसी गांव में घर-घर जाकर (डोर टू डोर) जनसंपर्क किया ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

अपने जन संपर्क अभियान के तहत उन्होंने बेतालघाट के  धुना, रातीघाट, चैक बिसैत व पाडली ग्राम सभाओं का रुख किया। इन क्षेत्रों में उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, दीप पलड़िया, भोपाल अधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों और मातृशक्ति से मुलाकात की। डॉ. आर्य ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

​विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही डॉ. आर्य ने ग्राम सभा जाघ, छड़ा और गरमपानी में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उत्तराखंड में स्वरोजगार और विशेषकर पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चंदन नेगी, दीवान नेगी और लाभांशु पिनारी सहित अनेक ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और विकास नीतियों पर अपनी सहमति जताई।

ALSO READ:  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका -: यू के एस एस एस सी, ने जारी की 398 पदों के लिए विज्ञप्ति ।

 

 

​राजनीतिक और विकास चर्चाओं के बीच डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए मंगोली का भी दौरा किया। वहां वह दिवंगत अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के आवास पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने एच.सी. बहुखंडी, कैलाश बहुखंडी और चंदन सिंह कनवाल सहित उपस्थित अन्य लोगों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

You missed

You cannot copy content of this page