खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवीन खमारी में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की  विधायक  सरिता आर्या उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और भाजपा पदाधिकारियों ने खमारी-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य को पूर्ण कराए जाने पर विधायक सरिता आर्या और सांसद अजय भट्ट का  धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है और यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

 

बैठक के दौरान एक भावुक क्षण भी आया जब विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खमारी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य गिरीश बहुखंडी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य (मंगोली गहलना) मुकेश मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह अधिकारी, बूथ अध्यक्ष (मंगोली) चंदन सिंह कनवाल, बूथ अध्यक्ष (थापला) केशव पंत, ग्राम प्रधान (नलनी) गोविन्द सिंह अधिकारी, बूथ अध्यक्ष (नलनी) हीरा सिंह अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान (जलालगांव) खुशाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page