खबर शेयर करें 👉

भीमताल। चैत्र मास व हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर भीमताल भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हेमा पढ़ालनी ने महिलाओं के लिए कुमाऊँनी लोक परम्परा भिटौली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनके द्वारा महिलाओं को मिठाई एवं फल वितरण किये। आसपास के बच्चों को हिंदू नव वर्ष व हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये । हिन्दू नव वर्ष व सनातन धर्म की जानकारी दी और महिलाओं का उत्साहवर्धन हेतु खेलकूद व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी कराये गये।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

उन्होंने चैत्र मास के चलते महिलाओं भिटौली के रूप में मिठाई एवं फल प्रदान किये। सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया पहाड़ की संस्कृति में चैत्र मास में सदियों से भिटौली देने की परम्परा रही है, जिसका आज भी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी को लेकर उन्होंने कार्यक्रम रखा और महिलाओं को भिटौली दी। इस मौके पर पुष्पा मेलकानी, दीपशिखा बिष्ट, दीक्षा जोशी, मीरा मेर, स्वेता नैनवाल आदि कार्यकत्री मौजूद रहे।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page