खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नवरात्रि के अवसर पर नैनीताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया।
पथ संचलन डी.एस.ए मैदान से प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार,राम सेवक सभा, माल रोड होते हुए तल्लीताल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ।
  इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी द्वारा आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि हेडगेवार जी बाल्यकाल से ही देशभक्त थे।बचपन से ही उनमें संगठन करने का स्वभाव था।
अंतिम समय तक वो हिन्दू समाज के संगठन के कार्य में लगे रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष संजय साह,कामेश्वर काला,राजेन्द्र सिंह,मदन जलाल,राम सिंह रौतेला,अंचल पन्त,सुयश पन्त,अविराम पन्त,दरबान गैड़ा,नवीन भट्ट,दयाकिशन पोखरिया,मोहित आर्य,आनंद बिष्ट,उपेंद्र ढ़ेला,भास्कर,चन्दन जोशी,मोहन नेगी,चन्द्रशेखर रावत,नितिन कार्की,नत्थी सिंह आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page