खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण अभियान के तहत मंगलवार को प्राइमरी विद्यालय मल्लीताल में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं व प्राइमरी स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया। भाजपा मंडल की अध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत पोषण सप्ताह के तहत आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गीता आर्य, नैना साह, कमला बिष्ट, पार्वती, पूर्णिमा आर्य व कमला कुंजवाल आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान विमला अधिकारी, कविता गंगोला, जीवंती बिष्ट, सोनू साह, प्रेमा अधिकारी,ज्योति गोस्वामी,मधु व गजाला कमाल आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page