खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। मंगलवार की शायं कैलाखान के पास टैक्सी कार से एक स्कूटी टकरा गई । जिसमें स्कूटी सवार युवक घायल हो गया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम  कैलाखान में हिमांशु 20 पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी सौड़ बांसी कोटाबाग  व उसका एक साथी पंकज सनवाल अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 एजी 2466 नैनीताल से भवाली की तरफ जा रहे थे तभी नैनीताल को आ रही टवेरा कार संख्या यूके 01 टीए 0577 से टक्कर हो गई और युवक स्कूटी सहित सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे । जिससे एक युवक घायल हो गया। टवेरा चालक द्वारा ही घायल युवक को उपचार के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल लाया गया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रखर गंगोला ने बताया कि स्कूटी सवार युवक पंकज के बाएं पैर में गुटने के पास फ्रेक्चर हुआ है ।युवक को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया कि दोनों युवको के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही था।

You missed

You cannot copy content of this page