खबर शेयर करें 👉

ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने किया पिनरो में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण , मनरेगा—कृषि योजना में हुवे कार्यों पर संतोष ब्यक्त किया,
ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने शनिवार को पिनरो ग्राम पंचायत के भटेलिया क्षेत्र में विकासखण्ड स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में मनरेगा योजना व कृषि विभाग से हुए कार्यों की सराहना की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने कृषि विभाग द्वारा घेरबाड़ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण गुणवत्ता युक्त कार्य किए जाने पर तारीफ की। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत क्षेत्र में चल रहे योजना से ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात मिल रही है। वहीं मनरेगा योजना के तहत आजीविका संवर्धन व सार्वजनिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होने विभागीय अधिकारियों— कर्मियों को बधाई दी। सुरेश पलड़िया व नारायण दत्त ने शिकायत की की उनके घरों में 4माह से पेयजल न आने से काफ़ि समस्या उत्पन्न हो गयी इसलिए तुरंत पेयजल उप्लब्ध कराया जाय,डॉ हरीश बिष्ट ने अभियंता को पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए ब्लॉक कृषि प्रभारी डा. ममता जोशी, कनिष्ठ अभियंता मनरेगा नीरज जलाल, बीएफटी जितेंद्र कुमार, जगदीश बिष्ट, ईश्वरी दत्त पलड़िया, कुंदन सिंह जीना, धर्मेद्र शर्मा, कृष्णा पलड़िया, दीपक पलड़िया, कमलेश आर्या, यशपाल आर्या, ईश्वरी राम,भोला दत्त पलड़िया, चंद्रप्रकाश पलड़िया, लक्ष्मी दत्त पलड़िया, इंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page