खबर शेयर करें 👉

प्रियंका हिमाद्री और करिश्मा ने किया नाम रोशन

भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा विश्व स्काउट संगठन (वाजम) के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों द्वारा युवाओं को रचनात्मक प्रयासों को जोड़ने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी रचनात्मक पहल में प्रतिभाग करने पर इन्नोवेटिव स्काउट ग्रुप के स्काउट हिमाद्री पलड़िया को मैसेंजर ऑफ पीस के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि इन्नोवेटिव गाइड ग्रुप की सीनियर गाइड प्रियंका और करिश्मा को यू रिपोर्टर के रूप में योगदान देने पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल बैज से सम्मानित किया गया।
ग्रुप लीडर डॉ हिमांशु पांडे ने बताया कि महिला सशक्तीकरण हेतु स्काउट गाइड द्वारा वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल स्काउट एंड गर्ल गाइड के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक ल़डकियों को राज्य समन्वयक विमला पंत के मार्गदर्शन में यू रिपोर्टर के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है। अब हिमाद्री द्वारा पीस एम्बेसडर के रूप में योगदान दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page