खबर शेयर करें 👉

अपना नाम तुरन्त चैक करें ।

नैनीताल  ।आगामी नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है। आम जनता किसी भी कार्य दिवस में निकाय कार्यालय में मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकती है।

जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया है कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है। जिसका निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में जाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निर्वाचक नामावली, मतदाता सूची में अपना ना जोडना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के बारे में आपत्ति करना चाहे, वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति प्रारूप में भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रपत्र-1क, (नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/ आवेदन,) प्रपत्र-1ख, (किसी ब्यौरे में दिये गये प्रविष्टि पर आपत्ति,) प्रपत्र-1ग, (नाम सम्मिलित किये जाने पर आपत्ति) तथा प्रपत्र-1घ, (नाम रखने पर आपत्ति) के प्रपत्र भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में अपनी आपत्ति का निस्तारण कर सकते हैं।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

—————————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

You cannot copy content of this page