खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में मटियाली गधेरे में शुक्रवार को लापता व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने चोपड़ा गांव के मटियाली गधेरे में शव देखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, अग्निशमन और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब 500 फीट गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।

ALSO READ:  राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर व मोहन पाठक के दर्जा मंत्री बनने पर 6 जुलाई को नैनीताल में होगा सम्मान,राज्य आंदोलनकारियों ने शुरू की तैयारी,

 

 जानकारी देते हुए एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची । जिसकी पहचान नारायणपुर नेपाल निवासी नवीन ओली के रूप में की ।  जो बीते 8 मार्च से लापता चल रहा था। मौके पर पहुंचे नेपाली मूल के भीम प्रकाश ने मृतक की पहचान अपने भाई नवीन ओली के रूप में की।
इस दौरान सीओ सुमित पांडे, तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

You cannot copy content of this page