खबर शेयर करें 👉

 

(एस आर चन्द्रा)भिकियासैण (अल्मोड़ा) ।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रसियारा गांव पहुॅचकर रसियारा गांव में 30 मीटर पैदल स्पान स्टील गार्डर पुल का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र कि जनता लम्बे समय से यहाँ पर पुल के निर्माण कि बात कहती आ रही थी, जिसका आज भूमिपूजन कर दिया गया है, और बहुत जल्द ही यह पुल बनकर अस्तित्व में आ जायेगा,रस जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत इस पुल का निर्माण होगा जिसकी कुल लागत 262.78 लाख रुपये है।
इसके उपरान्त मा0 मंत्री सोमेश्वर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा पहुंची जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उन्होंने वीर शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा को अब स्व0 वीर शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा के नाम से जाना जायेगा, और साथ ही कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा जिनके नाम पर आज इस स्कूल का नाम पड़ा है, हमारे क्षेत्र के बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर उनके बलिदान को सार्थक सिद्ध करेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री को स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया, जिन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मा0 मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड को हम देवभूमि के साथ वीरभूमि के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि यहाँ हर घर परिवार से कोई ना कोई सेना में अवश्य अपनी सेवाएं दे रहे है।

You missed

You cannot copy content of this page