खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । द्रौपदी के डांडा-2 पर हुए हिमस्खलन में रेस्क्यू टीम द्वारा पर्वतारोहियों प्रशिक्षुओं की तलाशी में नैनीताल, कृष्णापुर के शुभम सांगरी के शव की शिनाख्त हो चुकी है तथा शव मातली (उत्तरकाशी) पहुँच चुका है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने हिमस्खलन के कारण हुई शुभम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके पिता दीवान सिंह को शव सुपुर्द कर दिया है।

You missed

You cannot copy content of this page