खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में दो गांव के पास शुक्रवार की पूर्वान्ह में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 11 लोग घायल हो गए । जो सभी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं ।
    दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योलोकोट पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और खाई से घायलों का रेस्क्यू कर सभी घायलों को पुलिस ने मार्ग से जा रहे वाहनों व 108 की मदद से बेस अस्पताल हल्दवानी पहुंचाया।
घायलों में दो को गम्भीर चोट आई है। घायलों में सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र जयसवाल,अयोध्या निवासी निधि, विशाल, कमला, गीता, रीता, आयुष, गुलाब, साधना, समरि और संस्कार घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। ज़्योलीकोट के चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि कार दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page