खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार की दोपहर में भवाली सेनिटोरियम के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत होने की आशंका जताई गई है ।

बताया गया है कि यह दुर्घटना सेनिटोरियम बायपास में हुई है । जहां सेनिटोरियम से करीब डेढ़ किमी आगे बाईपास रोड में लखनऊ नम्बर की एक कार गहरी खाई में जा गिरी । इस कार में पर्यटक सवार बताए गए हैं जो एक ही परिवार के हैं । घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है । मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी,बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, एस डी आर एफ, फायर के जवान पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 5 लोगों के मौके पर ही मौत हो गई ।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

 

घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे हुई । बताया गया है कि एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या यू पी 32 क्यू यू अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 5 श्रद्धालु सवार थे। स्थानीय पुलिस, एस डी आर एफ और स्थानीय नागरिकों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चे सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा एवं अन्य पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल रहे। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

पुलिस ने जारी की मृतकों की सूची -:

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष

2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष

3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष

4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-12 वर्ष

5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

You missed

You cannot copy content of this page