नैनीताल ।
उत्तराखंड के विद्युत वितरण खंड नैनीताल के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड भवाली ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आगामी 22 मई 2026 से 31 मई 2026 तक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। यह शटडाउन मुख्य रूप से 33/11 केवी उपसंस्थान गरमपानी और बेतालघाट से जुड़े क्षेत्रों में लिया जा रहा है। इस दौरान 33 केवी फीडरों, 11 केवी लाइनों और एल०टी० लाइनों के पास मौजूद पेड़ों की टहनियों की छंटाई (लोपिंग-चॉपिंग) की जाएगी। इसके अलावा, 11 केवी वर्धो फीडर में वीजल को रेबीट में बदलने का बेहद जरूरी और अनिवार्य मेंटेनेंस कार्य भी संपन्न किया जाएगा, ताकि आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह शटडाउन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (कुल 7 घंटे) रहेगा। इससे प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में गरमपानी, खैरना, हरतोला, सुयालबाड़ी, छड़ा, बेतालघाट, वर्धो, घंघरेटी, आगडाली, मझेड़ा, सिमलखा, बजेड़ी सूरीफार्म, मेल, तल्लासेट्टी, ओखलकांडा, बवास, कैंची धाम, रातीघाट, भतरौजखान, घ्यूनी, मोधर, रानिबाग, हरतप्पा, और नाचक समेत कई ग्रामीण व शहरी इलाके शामिल हैं। कुछ निर्धारित दिनों पर पेयजल पंपों की बिजली भी बंद रहेगी, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। बिजली विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस समयावधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
सूचना -:



