नैनीताल । राजस्व विभाग के अन्तर्गत नैनीताल कलक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर सेवारत भुवन चन्द्र ओली की माताजी श्रीमती देवकी देवी ओली पत्नी स्वर्गीय परमानंद ओली, निवासी- ग्राम नैना गांव का 86 वर्ष की उम्र में 12 मई 2026 को निधन हो गया है।
वह अपने पीछे दो पुत्र, दो बहुए एव नाती पोतो से भरा-पूरा परिवार छोड गयी हैं। स्व०श्रीमती ओली के पति स्व०श्री परमानन्द ओली लोक निर्माण विभाग नैनीताल के रजिस्टर्ड ठेकेदार थे तथा उनके बड़े पुत्र घनानंद ओली उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल से वर्ष 2023 मे सेवानिवृत हुए ।
श्रीमती देवकी देवी ओली का पीपलपानी (12वीं संस्कार) 23 मई 2026 को नैनागांव में किया जाएगा।


