खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।  विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी,  ऊधमसिंहनगर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबकि उनके घर की तलाशी में 20 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, (आईपीएस) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किंग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन पर रिंकू नाम के व्यक्ति से बिल पास करने के नाम पर घुस लेने का आरोप है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page