खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट एफ आर आई, देहरादून डॉ. हरीश गिनवाल को ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (टी आई सी एफ आर आई) जबलपुर का निदेशक बनाया गया है ।डॉ. हरीश मल्लीताल चार्टन लॉज मल्लीताल तथा मुक्तेश्वर के गहना गांव के निवासी हैं

वे कुमाऊं विश्वविद्यालय  डीएसबी से एम एस सी तथा पी एच डी फॉरेस्ट्री करने के बाद आज इस मुकाम में पहुंचे हैं । वे  हैंपशायर यूनिवर्सिटी यू एस ए के पोस्ट डॉक्टोरल फैलो रहे । 1991 में आईसीएफआरई से करियर के शुरुआत कर फॉरेस्ट रिसर्च तथा जंगल शिक्षा पर कार्य किया । 11 वर्षो तक वे जेनेटिक इंप्रूवमेंट ऑफ एग्रोफोरेस्ट के फाइल पर कार्यरत रहे । उनका कार्य  पॉपुलेशन एवं संरक्षण डी एन ए टूल्स एवं प्रौद्योगिकी है । उनके  140 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं तथा 15 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पी एच डी कर चुके हैं ।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

उनकी इस उपलब्धि पर एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी एस कालाकोटी , संयोजक प्रो संजय पंत ,महासचिव प्रो ललित तिवारी , सहित कूटा महासचिव डॉ. विजय कुमार ,डॉ. नीलू लोधियाल ,डॉ. दीपक कुमार ,डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. दीपाक्षी जोशी ,डॉ. दीपिका गोस्वामी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page