खबर शेयर करें 👉
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 18.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड के मुताबिक इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। लगातार तीसरे साल रिजल्ट 13 मई को ही घोषित किया गया है। नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है – लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा जबकि लड़कों का 82.13% रहा।
रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड ने कई विकल्प दिए हैं। छात्र http://cbse.gov.in, http://results.cbse.nic.in और http://cbseresults.nic.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालकर मार्कशीट देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं। बिना इंटरनेट के SMS और IVRS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है – SMS के लिए cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।
स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। केंद्रीय विद्यालय (KV) का पास प्रतिशत 98.55%, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का 98.47% और सरकारी स्कूलों का 89.55% रहा। बोर्ड ने इस बार पहली बार 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक कीं। छात्र ध्यान दें कि वेबसाइट से डाउनलोड मार्कशीट प्रोविजनल है, ओरिजनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद स्कूल से मिलेगी। पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में 33% अंक जरूरी हैं। जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page