नैनीताल । एन एस यू आई के प्रदेश प्रभारी  अक्षय लाखड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के अनुमोदन के पश्चात  नैनीताल जिला अध्यक्ष शार्दुल नेगी ने नैनीताल के नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

इन मनोयनों के अनुसार नैनीताल नगर अध्यक्ष पद पर अयारपाटा निवासी डीएसबी परिसर के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र आयुष आर्य को नियुक्त किया गया है।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल नगर पालिका में 6 निरीक्षकों व 1 कर अधीक्षक ने पदभार ग्रहण किया ।

 

उनके इस मनोनयन पर पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ.रमेश पांडेय, रईस भाई, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज बिष्ट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक,नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ सचिन कुमार, बंटू आर्य, पुष्कर बोरा, कुंदन बिष्ट, नरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, विनोद परिहार, राजेंद्र व्यास, ऋतिक बिष्ट, प्रियांशु बिष्ट, कनक साह, माही जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ALSO READ:  सरकार के नैनीताल में प्रस्तावित चिंतन शिविर का विरोध करने के पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के वक्तव्य पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया । भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा "पालिकाध्यक्ष" का वक्तव्य है विकास विरोधी ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page