खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में मंगोली में सरकारी भूमि पर बने रेस्टोरेंट लंबे समय से विवाद के बाद एसडीएम कोर्ट से संपत्ति को सील करने के आदेश पारित होने के बाद राजस्व की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पहुंच मुनादी के बाद अवैध रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

 

बता दें कि मंगोली क्षेत्र स्थित चशेड़ी रेस्टोरेंट संचालन को लेकर संचालक व ग्रामीणों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बीते दिसंबर माह-2025 में रेस्टोरेंट संचालक उमा देवी की तहरीर पर ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद  विरोध प्रदर्शन हुआ था। मामले की जांच की मांग के बाद तहसीलदार अक्षय भट्ट ने जांच की तो रेस्टोरेंट सरकारी भूमि पर होने की पुष्टि हुई। मामला एसडीएम कोर्ट में चलने के बाद कोर्ट ने संपत्ति को सील करने के आदेश जारी किये थे।

ALSO READ:  भीमताल विधानसभा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का संकल्प

 

 

मामले में बीरवार को तहसीलदार अक्षय भट्ट के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां टीम ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान हंगामे की आशंका के चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सरकारी भूमि पर बने रेस्टोरेंट को सील कर उस पर कबजा ले लिया गया है। इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत, कानूनगो एचआर ममगई व अन्य लोग मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page