खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट’ का रविवार को समापन हो गया।
 (अलभ्य एस.रावत को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य न्यायधीश)
लोकभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज गुप्ता ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे।
   इस मौके पर मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता ने बार एसोसिएशन द्वारा गोल्फ टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत ने गोल्फ टूर्नामेंट में मुख्य न्यायधीश सहित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों,अधिवक्ताओं द्वारा की गई सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया ।
 गोल्फ टूर्नामेंट में बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत रहे । जबकि उप विजेता आयुष्मान साह रहे ।
 बेस्ट ग्रोस में विजेता आशुतोष गुप्ता व उप विजेता राहुल वर्मा,  बेस्ट नेट जजेज श्रेणी में जस्टिस जितेन्द्र के. रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के. गुप्ता उप विजेता रहे ।
 बेस्ट ग्रोस  जज श्रेणी में जस्टिस बी. एस. वर्मा विजेता व जस्टिस सिद्धार्थ साह उप विजेता रहे ।
महिला वर्ग में  कमलेश सिंह विजेता व वर्षिता साह उप विजेता रही ।
वरिष्ठ श्रेणी में सतराज सिंह तूर विजेता व  मुकेश चंद वशिष्ठ उप विजेता रहे ।
सुपर वेटरन्स  में जस्टिस जे. सी. एस. रावत विजेता व  टी. पी. सिंह उप विजेता रहे । उदीयमान खिलाड़ी का पुरुस्कार कुंवर मयूरेंद्र रौतेला को मिला ।
जूनियर वर्ग अंडर -14 वर्ग के विजेता नित्यंत नैथानी व उप विजेता याना त्यागी रहे ।
मैक्स. बर्डीज का खिताब सुचिता जोशी, मैक्स.पर का खिताब  शिखर, अंडर -12 की विजेता रिदित नैथानी, उप विजेता रुशांक प्रताप सिजवाली रहे ।
  पुरुस्कार वितरण समारोह में बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, विनायक पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.महेंद्र पाल, चंद्रशेखर रावत, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार दत्त,बार कौंसिल सदस्य चंद्रशेखर जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page