खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । डी एस ए के तत्वाधान में आयोजित
100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में कल (आज) से प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे ।
  इस प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में श्यामलाल कॉलेज, डिपार्टमेंटल ऑफ फिजिकल एजुकेशन दिल्ली ने एनसीआर झांसी को 2-0 से पराजित किया । इस मैच में दिल्ली की ओर से 38वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए प्रमोद ने पहला गोल किया जबकि 48 वें मिनट में मोहित ने फील्ड गोल किया ।
   दूसरा मैच गंधार हॉकी क्लब केरल व यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर के मध्य हुआ ।  जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर थी । जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ । जिसमें रामपुर की टीम 2-1 से विजयी रही ।
तीसरा मुकाबला एस ए आई लखनऊ व आकांक्षा हॉकी क्लब बिजनौर के बीच हुआ । जिसमें एकतरफा मुकाबले में एस ए आई लखनऊ ने 5 -0 से जीत दर्ज की  ।
 इस प्रतियोगिता में 15 जून से प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले होंगे । जिसमें पहला मुकाबला सी.बी.टी.डी. दिल्ली बनाम उधमसिंहनगर इलेवन,दूसरा मैच एच.पी.जी.सी. अमृतसर बनाम डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर, तीसरा मैच रोहेला टाइगर – रामपुर बनाम शाहाबाद इलेवन – शाहाबाद के बीच खेला जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page