खबर शेयर करें 👉

उपाध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों में हुई काँटे की टक्कर ।

नैनीताल । देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

 

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार  सुबह 9 बजे से  शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट (पटवारी खुर्पाताल) की कुशल देखरेख में मतगणना कार्य संपन्न कराया गया।
​चुनाव में कुल 172 पंजीकृत मतदाताओं में से 167 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में धर्मेश प्रसाद ने 64 मत प्राप्त कर शानदार विजय दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल सिलेलान को पराजित किया, जिन्हें 59 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे प्रत्याशी व  वर्तमान अध्यक्ष त्रिलोचन टॉक को 41 मत मिले। इस पद पर कुल 4 मत रद्द (निरस्त) घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में कमल कुमार ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 89 मत हासिल किए और पद पर अपना कब्जा जमाया। उनके प्रतिद्वंदी रवि कुमार को 51 मत तथा संजय पवार को मात्र 19 मतों पर संतोष करना पड़ा।

सचिव पद पर धर्मेन्द्र कुमार ने कड़े मुकाबले में 83 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी व  वर्तमान सचिव सोनू सहदेव को 79 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के चुनाव में 4 मत निरस्त किए गए।
उपसचिव पद पर मुकेश कुमार (मोंटू) ने 79 मत प्राप्त कर विजयश्री प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक कुमार (दीपू) को 77 मत मिले। इस पद पर कुल 11 मत निरस्त पाए गए।
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव, मनोज चौहान, मनोज कुमार एवं दिनेश ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया में राहुल कुमार, महेश कुमार (पप्पू), सुनील खौलिया, शिकार सिंह नेगी, दीपराज और हितेश ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

You missed

You cannot copy content of this page