खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा 13 और 14 जून को नैनीताल के लोक भवन गोल्फ क्लब में प्रतिष्ठित ‘चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत, महासचिव सौरव अधिकारी और टूर्नामेंट संयोजक विनायक पंत द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस दो दिवसीय खेल आयोजन में हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश और कई अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि कानूनी क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों के बीच संवाद और समन्वय का एक बेहतरीन मंच भी बनेगा।
​टूर्नामेंट के निर्धारित कार्यक्रम के तहत, पहले दिन 13 जून सुबह 9 बजे खिलाड़ियों और मेहमानों के आगमन तथा जलपान के बाद मुख्य न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से ‘टी ऑफ’ कर खेल की शुरुआत की जाएगी ।
दूसरे दिन 14 जून सुबह साढ़े सात बजे फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे मुख्य न्यायाधीश और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page