खबर शेयर करें 👉

_*कैंची धाम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हेने वाले भव्य मेला-2026 की तैयारियाँ पूरी*_

_*सुरक्षा और यातायात को लेकर आईजी कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने की अहम ब्रीफिंग*_

_*पुलिस बल को सुदृढ़ सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश*_

*प्रैस नोट*

आगामी *”श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026″* को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

आज, *12 जून 2026* को *मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी* में *श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल* की अध्यक्षता तथा *श्री ललित मोहन रायल जिलाधिकारी नैनीताल एवं डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के नेतृत्व में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।

इस बैठक में मेले की ड्यूटी में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कड़े व विस्तृत निर्देश दिए गए।

_*सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के मुख्य बिंदु:*_

बैठक के दौरान मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित अहम रणनीतियों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई:

*1. सुरक्षा एवं एंटी-सबोटाज चेकिंग:*

मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार पार्किंग स्थलों, बैरियरों और प्रमुख मार्गों पर बीडीएस (Bomb Detection Squad) द्वारा नियमित चेकिंग और एंटी-सबोटाज जांच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीमें भी एक्टिव मोड में रहेंगी।

सभी पुलिस कर्मियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

*2. प्रभावी यातायात और डायवर्जन प्लान:*

*डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल/यातायात* द्वारा विस्तृत यातायात और डायवर्जन प्लान की जानकारी दी गई। निर्देशित किया गया कि किसी भी पुल, सकरे या संवेदनशील स्थान पर भारी वाहन कतई खड़े न किए जाएं।

*श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम:* पार्किंग व्यवस्था, खोया-पाया केन्द्र, मीडिया पास और शटल सेवा को लेकर विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। साथ ही, प्रसाद वितरण के लिए संचालित होने वाले 04 विशेष वाहनों के आवागमन को लेकर भी गाइडलाइंस दी गईं।

*3.* बैठक में *पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार कत्याल* द्वारा मेले के समग्र संचालन और सुरक्षा रोडमैप की विस्तृत जानकारी दी गई।

*4. समन्वय और पास व्यवस्था:* सभी प्रकार के स्टिकर, पास एवं संचार व्यवस्था के संबंध में *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार* व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

*वाहन पास/स्टीकर व्यवस्था:* नैनीताल या कैंची के होटलों में वैध बुकिंग और पार्किंग सुविधा वाले वाहनों की पहचान के लिए विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे।

सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के लिए अपर उपनिरीक्षक (ASI) और उनसे उच्च पद के सभी कार्मिकों के पास संचार हेतु हैंडसेट रहेगा।

*4.* अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना श्री नरेन्द्र द्वारा अभिसूचना एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट्स साझा किए गए।

*5. जोनवार विभाजन:*

मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए *04 सुपर जोन* बनाए गए हैं, जिन्हें 14 जोन में विभाजित किया गया है।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

SSP/SP– 03
AaAdd SP– 08
COs– 14
Insp/SO–26
TI–4
TSI–11
SI/Add SI– 146
HC/Const.– 475
HC/Const. TP– 31
Recruit Const.– 455
PAC– 2 Coy 2 Platoon
CAPF– 2 Coy
इसके अतिरिक्त SDRF, Fire, BDS की टीमें भी तैनात की गई हैं।

सभी सुपर और जोनल पुलिस अधिकारी हर ड्यूटी प्वाइंट की व्यक्तिगत रूप से जांच करने और तैनात पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में ब्रीफ करने के निर्देश दिए गए।

नैनीताल पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से अपील की गई है कि मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

ब्रीफिंग के दौरान *श्री चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, श्री अक्षय कौंडे पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री जितेंद्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर*, श्री मिथिलेश कुमार उपसेनायक 31 पीएसी, श्री बीर सिंह उपसेनायक IRB 1 बेलपड़ाव, श्री विमल आचार्य उपसेनायक 46वी पीएसी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक CID हल्द्वानी, श्री ए बी बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट, मोनिका सिंह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी, अन्य क्षेत्राधिकारी, CAPF के अधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page