खबर शेयर करें 👉

​नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंदर 9 जनवरी, को अपने पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

​ बताया गया है कि मुख्य न्यायाधीश को सम्मानजनक विदाई देने के लिए 9 जनवरी, 2026 (शुक्रवार) को अपराह्न 03:30 बजे मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट कक्ष में ‘फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस’ का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, बार काउंसिल व बार एसोसियशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होकर न्यायमूर्ति नरेंदर के कार्यकाल और उनके योगदान को याद किया जाएगा ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

​ हाईकोर्ट प्रशासन ने इस विदाई समारोह की सूचना एडवोकेट जनरल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सभी जिला न्यायाधीशों और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश हेतु डेटा संशोधन का अवसर, 15 जुलाई को जारी होगी वरीयता सूची

 

नोटिस में सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इधर मुख्य न्यायधीश सेवानिवृत्ति से पूर्व कल (आज) गुरुवार को अपरान्ह 1.15 बजे हाईकोर्ट बार एसोसियशन सभागार में पहुंचेंगे । हाईकोर्ट बार एसोसियशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी ने समस्त अधिवक्ताओं से मुख्य न्यायधीश के सम्मान में मौजूद रहने की अपील की है ।

You missed

You cannot copy content of this page