खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह कैंची धाम  पहुंचकर बाबा नीब करोरी के दरबार में शीश नवाया और  ध्यान योग, पूजा अर्चना कर प्रदेश  की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
     कैची मन्दिर में श्री धामी ने  मंदिर में आए श्रद्धालुओं से वार्ता की और मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा  ना हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया।  कैंची मन्दिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री घोड़ाखाल हैलीपैड  से पन्तनगर के लिए प्रस्थान कर गए।
   इस मौके पर वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल,  विधायक सरिता आर्य,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,  संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण  सचिव पंकज उपाध्याय,ईओ नगर पालिका नैनीताल,अनिल कपूर डब्लू , भावना  मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एव भक्तजन मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page