खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड पुलिस ने उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं से 352 ग्राम स्मैक बरामद की है । पुलिस की इस कार्यवाही को हाल के दिनों की बड़ी उपलब्धि मन जा रहा है  चम्पावत से प्राप्त सूचना के अनुसार बनबसा पुलिस व एसओजी ने पूर्व सूचना पर चेकिंग के दौरान 37 वर्षीय मिथलेश शर्मा पत्नी मनोज शर्मा, निवासी ग्राम शेखपुर, थाना लवाना भवानीगंज, जिला प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश के कब्जे से 151 ग्राम एव 35 वर्षीय शबाना पत्नी शाहिद, निवासी रबाता गली मोती मस्जिद मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 201 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।दोनों महिलाओ के कब्जे से कुल 352 ग्राम स्मैक बरामद होना अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही। पुलिस ने दोनों महिलाओ के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page