खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील धारी एवं रामगढ के क्षेत्रों के दुग्ध संग्रह केन्द्रों पर दूध पहुचाने का समय प्रातः 6 से 7 बजे के स्थान पर प्रातः 7 से 8 बजे निर्धारित किया है।

जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता के दृष्टिगत ग्रामीणों द्वारा दूध, दुग्ध संग्रह केन्द्रों तक पहुचाने के दौरान जान-माल की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुये महाप्रबन्धक दुग्ध संघ लालकुआं को निर्देश दिये है।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

उन्होंने महाप्रबन्धक दुग्ध संघ को इस परिवर्तन की सूचना सभी सम्बन्धित दुग्ध समितियों, संग्रह केन्द्रों प्रभारियों तथा दुग्ध उत्पादकों को लिखित एवं मौखिक के माध्यम से तत्काल अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन, वन विभाग एवं दुग्ध समितियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।

उन्होंने महाप्रबन्धक दुग्ध संघ लालकुआं को निर्देश दिये हैं कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी साथ ही उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page